शहीद पर टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया में बवाल, अखिलेश के साथ-साथ राहुल गांधी भी आये निशाने पर

अहमदाबाद/लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते-बनाते खुद विवादों में घिर गये हैं. अखिलेश ने भारतीय सैनिकों की मौत पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दे दिया था. अब उनके विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है. अखिलेश यादव ने […]
अहमदाबाद/लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते-बनाते खुद विवादों में घिर गये हैं. अखिलेश ने भारतीय सैनिकों की मौत पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दे दिया था. अब उनके विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है.
अखिलेश यादव ने कहा था कि, ‘‘उप्र, मध्य प्रदेश, दक्षिण भारत हर जगह से शहीद हुए हैं, गुजरात का कोई जवान शहीद हुआ है तो बताओ. ‘ अखिलेश ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘वे शहीद, वंदे मातरम और राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति करते हैं. उनकी परिभाषा (राष्ट्रवाद की) क्या है? वे हमें हिंदू तक नहीं मानते. ‘इसी बात को लेकर अब अखिलेश यादव और उनके यूपी चुनाव में सहयोगी रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी लोग सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है.
शहीद पर अखिलेश की टिप्पणी को लेकर बाबा रामदेव सहित भाजपा-कांग्रेस ने बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




