अखिलेश की पीसी में करतबबाजी बोले, हमलोग आस्तीन के सांप को पहचान लेते हैं.
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश की राजनीति की दिशा और पार्टी की कलह पर बात रखी. इसके इतर चर्चा है वहां हुए करतब की. यह राजनीतिक करतब नहीं कुछ कलाकारों द्वारा दिखाया गया करतब था. किसी व्यक्ति की पीठ पर खड़े होकर साइकिल के पहिये को करतबबाज […]
विज्ञापन
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश की राजनीति की दिशा और पार्टी की कलह पर बात रखी. इसके इतर चर्चा है वहां हुए करतब की. यह राजनीतिक करतब नहीं कुछ कलाकारों द्वारा दिखाया गया करतब था. किसी व्यक्ति की पीठ पर खड़े होकर साइकिल के पहिये को करतबबाज ने अपने सिर पर रखकर घुमाया ,तो कभी फिल्मीधून पर जमकर थिरका.
#WATCH: Artistes perform in presence of Akhilesh Yadav at a meeting of Samajwadi Party's cultural cell in Lucknow. pic.twitter.com/aMKDLGfZIL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 5, 2017
इस बीच वहां मौजूद अखिलेश और दूसरे नेता भी आनंद लेते दिखे . कलाकार ने नाक पर रखकर भी पहिया घूमाया. अखिलेश ने उत्साहवर्धन के लिए बीच- बीच में तलायी बचायी. करतब खत्म होने के बाद कलाकारों ने अखिलेश से हाथ मिलाया. अखिलेश ने भी इन कलाकारों की सराहना की .
अखिलेश ने इस मंच से अखिलेश ने सेक्यूलर ताकतों पर जोर देते हुए कहा कि इस वक्त देश को एक ऐसे ताकत की जरूरत है जो किसी खास धर्म या समुदाय की ना हो सेक्यूलर हो औऱ देश को विकास के रास्ते पर लेकर चले. पार्टी में जारी कलह पर उन्होंने कहा हम राजनीति से संबंध रखने वाले लोग हैं, हमलोग आस्तीन के सांपों को पहचान लेते हैं. यूपी सरकार के कामकाज पर कम बोलते हुए उन्होंने मैंने सुना है कोई फिल्म आ रही है हॉफ गर्लफ्रेंड अब हिंदू वाहिनी वाले इसे देखेंगे या रोकेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










