बेटे ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो पिता ने फावडे से कर दी हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2017 2:20 PM
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिये धन देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लखौरा गांव में एक ईंट भट्ठे पर महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र निवासी हरिप्रसाद अपने […]
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिये धन देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने अपने पुत्र की हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लखौरा गांव में एक ईंट भट्ठे पर महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र निवासी हरिप्रसाद अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है. शराब के आदी हरिप्रसाद ने कल अपने बेटे अनिल से शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे.
उन्होंने बताया कि रुपये देने से मना करने पर नाराज हरिप्रसाद ने रात करीब दो बजे भट्ठे पर बने अस्थायी आवास के बाहर सो रहे अनिल पर फावडे से ताबडतोड वार किये. चीख-पुकार सुनकर उठे परिजन ने लहुलूहान अनिल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










