अब ‘यश भारती’ सम्मान की समीक्षा करायेंगे योगी आदित्यनाथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2017 4:39 PM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘यश भारती’ पुरस्कार की गहन समीक्षा के निर्देश दिये हैं.योगी ने कल देर रात संस्कृति विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा, ‘‘यह पुरस्कार किस आधार और मापदंड पर दिये गये, इसकी समीक्षा की जाये. समीक्षा के बाद इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.” उन्होंने कहा, […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘यश भारती’ पुरस्कार की गहन समीक्षा के निर्देश दिये हैं.योगी ने कल देर रात संस्कृति विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा, ‘‘यह पुरस्कार किस आधार और मापदंड पर दिये गये, इसकी समीक्षा की जाये. समीक्षा के बाद इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.” उन्होंने कहा, ‘‘पुरस्कारों के वितरण के दौरान उसकी गरिमा का भी ध्यान रखा जाये. अपात्रों को अनावश्यक पुरस्कृत करने से पुरस्कार की गरिमा गिरती है.” उल्लेखनीय है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने यश भारती पुरस्कार देने की शुरुआत की थी, जिसे उनके बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जारी रखा. कला, संस्कृति, खेल, फिल्म, समाजसेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को यश भारती से सम्मानित किया गया है. पूर्व की सपा सरकार ने यश भारती से सम्मानित हस्तियों को पेंशन का भी प्रावधान किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










