महिला के साथ बदसलूकी और दिव्यांगों का अपमान क्या यही है यूपी सरकार की पहचान ?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने ताबड़तोड़ फैसले के लिए सुर्खियों में है लेकिन योगी के मंत्री और भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की वजह से सरकार की छवि पर असर पड़ने लगा है. एक ओर केंद्र की मोदी सरकार विकलांगों को दिव्यांग का संबोधन देकर उन्हें सम्मान दिलाने के प्रयास में जुटी है, […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने ताबड़तोड़ फैसले के लिए सुर्खियों में है लेकिन योगी के मंत्री और भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं की वजह से सरकार की छवि पर असर पड़ने लगा है. एक ओर केंद्र की मोदी सरकार विकलांगों को दिव्यांग का संबोधन देकर उन्हें सम्मान दिलाने के प्रयास में जुटी है, वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार के मंत्री सरेआम एक दिव्यांग को उसकी कमी का अहसास करा रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार खादी और ग्राम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी बुधवार को ग्राम उद्योग बोर्ड के दफ्तर पहुंचे. वहां मंत्री जब साफ सफाई का निरीक्षण कर रहे थे, तो उनकी नजर एक दिव्यांग कर्मचारी पर पड़ी उन्होंने कहा, ‘लूले-लंगड़ों को संविदा पर रखा है, ये क्या सफाई कर पायेगा. इन्ही की वजह से तो सफाई का हाल बुरा है . आप पैसे दे रहे हो ना?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










