योगी कैबिनेट का फैसला, गांवों को 18 और जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली, 15 जून तक दुरुस्त होंगी सड़कें

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब गांवों को 18 घंटे तथा जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब गांवों को 18 घंटे तथा जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में यह निर्णय लिया गया.
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया ‘‘यह पहली गर्मी होगी जब गांवों में 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों में 20 और जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली आएगी.’ उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने भी ऐसे रोस्टर जारी किये थे. मगर यह रोस्टर मात्र किताबों तक या शक्ति भवन (विद्युत विभाग मुख्यालय) तक ही सीमित रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




