उमा भारती ने की योगी आदित्यनाथ की तारीफ, पक्के इरादों वाला बताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2017 4:48 PM
लखनऊ : केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘पक्के इरादों वाला’ बताते हुए आज कहा कि गंगा सहित विभिन्न नदियों की सफाई के अलावा बुंदेलखंड में सिंचाई सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जल्द और तेजी से कार्य शुरु होगा. योगी से मुलाकात के […]
लखनऊ : केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘पक्के इरादों वाला’ बताते हुए आज कहा कि गंगा सहित विभिन्न नदियों की सफाई के अलावा बुंदेलखंड में सिंचाई सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में जल्द और तेजी से कार्य शुरु होगा.
‘‘आगे काम होगा. हम सहयोग भी करेंगे लेकिन जब तक कमियां उजागर नहीं होंगी, काम आगे नहीं बढ सकेगा इसलिए सभी घोटालों की जांच होगी और काम भी आगे बढेगा.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में विकास परिषद का गठन जल्द किया जाएगा. वहां बुंदेलों और चंदेलों के समय से तालाब हैं. सूखे के निदान के लिए और पेयजल मुहैया कराने के लिए इन तालाबों को परस्पर संबद्ध करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










