योगी का मंत्रियों को निर्देश : दागदार छवि के कर्मचारी ना रखें
Updated at : 31 Mar 2017 9:59 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव कदम उठाने का संकल्प व्यक्त करते हुए आज सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि निजी स्टाफ में दागदार छवि के कर्मचारी को तैनात नहीं किया जाए. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के सभी […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव कदम उठाने का संकल्प व्यक्त करते हुए आज सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि निजी स्टाफ में दागदार छवि के कर्मचारी को तैनात नहीं किया जाए.
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को निर्देशित किया है कि वे अपने निजी स्टाफ में ईमानदार एवं बेदाग छवि के लोगों की ही तैनाती कराएं, जिससे राज्य सरकार की भ्रष्टाचार रहित एवं पारदर्शी प्रशासन देने की परिकल्पना साकार हो सके. ऐसे किसी भी कर्मचारी को निजी स्टाफ में कतई तैनात न किया जाए, जिसकी छवि दागदार हो.
उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान राज्य सरकार केंद्र सरकार की ही तर्ज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए कृत संकल्पित है. भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हर सम्भव कदम उठाए जाएंगे. योगी ने कहा कि इसके लिए जहां प्रत्येक विभाग एवं योजनाओं में पारदर्शी व्यवस्था कायम करने का काम किया जाएगा, वहीं ईमानदार एवं मेहनती छवि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उचित स्थानों पर तैनाती देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




