ePaper

नयी सरकार नया माहौल पुलिस भी कार्यप्रणाली बदलें : योगी

Updated at : 29 Mar 2017 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
नयी सरकार नया माहौल पुलिस भी कार्यप्रणाली बदलें : योगी

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून का राज स्थापित करने को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए पुलिस अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली बदलने की सख्त हिदायत दी है. मुख्यमंत्री ने कल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि पुलिस अफसर अपनी कार्यपद्धति में बदलाव लाएं ताकि आम जनता को यह महसूस […]

विज्ञापन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून का राज स्थापित करने को शीर्ष प्राथमिकता बताते हुए पुलिस अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली बदलने की सख्त हिदायत दी है. मुख्यमंत्री ने कल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि पुलिस अफसर अपनी कार्यपद्धति में बदलाव लाएं ताकि आम जनता को यह महसूस हो कि उसे राहत मिली है, वह सुरक्षित है और नई सरकार के आते ही एक नया माहौल बना है.

पुलिस आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें और छोटी से छोटी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए, उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई करें, जिससे ऐसी घटनाएं किसी बडे खतरे का कारण न बन सकें.

उन्होंने ग्रेटर नोएडा और संतकबीर नगर में हुई घटनाओं की चर्चा की. उन्होंने इन घटनाओं की गहरी छानबीन कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस से जुडे सभी विभाग कार्य योजना बनाकर शीघ्र ही प्रस्तुत करें और अच्छी पुलिसिंग की दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि वह भविष्य में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्य प्रणाली के सन्दर्भ में जमीनी हकीकत जानने के लिए फील्ड विजिट करेंगे, तब तक पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार आना चाहिए. योगी ने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने अतिव्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ किलोमीटर पैदल दौरा करें, इससे जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा होगी.
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और शान्ति के लिए खतरा पैदा करने वाले लोगों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सतर्कता और सक्रियता ही पुलिस का मूल मंत्र होना चाहिए.योगी ने कहा कि नवरात्रि और पर्वो के दौरान काफी संख्या में लोग मन्दिरों व मेले वाले स्थानों पर जाते हैं.
इन स्थानों पर पेयजल, सफाई, पुलिस सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए. ऐसे शक्ति स्थलों का वरिष्ठ अधिकारी नियमित दौरा करें. उन्होंने अयोध्या में रामनवमी के मेले के लिए भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. साथ ही यह कहा कि श्रद्घालुओं को कोई असुविधा ना हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola