अखिलेश अपने बयान से पड़ सकते हैं मुश्किलों में

भदोही : मतदाताओं से धन स्वीकार करने की बात कहने वाले नेताओं की सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी आज तब शामिल हो गया जब उन्होंने लोगों से कहा कि वे अन्य पार्टियों से पैसे ले लें, लेकिन वोट उनकी पार्टी को ही दें. अखिलेश ने ज्ञापनपुर में आयोजित एक रैली में […]
भदोही : मतदाताओं से धन स्वीकार करने की बात कहने वाले नेताओं की सूची में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी आज तब शामिल हो गया जब उन्होंने लोगों से कहा कि वे अन्य पार्टियों से पैसे ले लें, लेकिन वोट उनकी पार्टी को ही दें. अखिलेश ने ज्ञापनपुर में आयोजित एक रैली में कहा ‘‘मैंने सुना है कि वह लोगों को धन बांट रहे हैं. हम अपने लोगों से कहते हैं कि पैसा रख लेना और साइकिल (सपा का चुनाव निशान) को वोट दे देना.’
अखिलेश का यह बयान उनके लिये मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी पूर्व में ऐसी बात कहकर दुश्वारी में पड़े गये थे. पर्रिकर ने कहा था कि अगर मतदाता दूसरी पार्टियों से धन लेते हैं, तो उन्हें कोई एतराज नहीं है, बशर्ते वे केवल कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) को वोट दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










