ePaper

यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप- यौन शोषण के मामले में SC ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Updated at : 17 Feb 2017 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप- यौन शोषण के मामले में SC ने दिया  FIR  दर्ज करने का आदेश

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप और यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस आठ सप्ताह के अंदर स्टेट्‌स रिपोर्ट दाखिल करे. उनके खिलाफएक महिला नेयाचिका दायर की थी. गौरतलब है कि पिछले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप और यौन शोषण के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस आठ सप्ताह के अंदर स्टेट्‌स रिपोर्ट दाखिल करे. उनके खिलाफएक महिला नेयाचिका दायर की थी.

गौरतलब है कि पिछले साल चित्रकूट की एक महिला ने गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाया था. महिला का आरोप था कि गायत्री प्रजापति ने उसे नशीली चीज खिलाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील तसवीर भी खिंची गयी. जिसे दिखाकर वह हमेशा उसके साथ बलात्कार करते थे. महिला का आरोप है कि हद तो तब हो गयी, जब मंत्री ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.
गायत्री प्रजापति अखिलेश सरकार में पूर्व में खनन मंत्री रहे हैं और अभी अमेठी से सपा के प्रत्याशी हैं. उन्हें मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है. जब अखिलेश ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था, तब मुलायम के दबाव में अखिलेश ने उन्हें वापसे मंत्रिमंडल में शामिल किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola