उत्तर प्रदेश चुनाव : हरदोई में पीएम मोदी ने कहा- यूपी ने गोद लिया है, यूपी ही मेरा माई-बाप है

हरदोई: उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरदोई में रैली को संबोधित किया और कहा कि पिछले दो चरणों के मतदान में अनुमान लगाने वालों ने बताया है कि भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. इसके लिए मैं प्रदेश के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं. अपने संबोधन […]
हरदोई: उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरदोई में रैली को संबोधित किया और कहा कि पिछले दो चरणों के मतदान में अनुमान लगाने वालों ने बताया है कि भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. इसके लिए मैं प्रदेश के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं. अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि हरदोई का ये विशाल मैदान भी आज छोटा पड़ गया है, आज मेरे सामने ये केसरिया समुद्र है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को नयी ऊंचाई पर ले जाने का हम लगातार प्रयास कर रहें है, देश आगे बढ़ जाये लेकिन उत्तर प्रदेश पीछे रह जाये तो चलेगा क्या ? विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सपा, बसपा और कांग्रेस के चंगुल से निकाले बिना उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है. उत्तर प्रदेश के थानों को सपा पार्टी के कार्यालयों के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि यूपी में ऐसी भयंकर बीमारी हो गयी है कि थानेदार को शिकायत दर्ज करने से पहले सपा के नेता से पूछना पड़ता है कि दर्ज करुं या न करुं…. सबसे ज्यादा देश में हत्याएं उत्तर प्रदेश में होती हैं, अब ये उनका काम बोलता है या कारनामा बोलता है ? पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में अगर कोई अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठता है, जो इस बात कि कोई गारंटी नहीं है कि वो जीवित रहेगा भी की नहीं. सपा-बसपा ने अपने शासनकाल में बुनकरों के लिए कभी कुछ भी नहीं सोचा, लेकिन भाजपा के संकल्प पत्र में इसका प्रावधान किया गया है.
भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने और उनके भविष्य को बनाने के लिए हरसंभव कोशिश का प्रस्ताव हमने रखा है.
अपराध के बढते ग्राफ को लेकर उन्होंने सपा सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि अगर जनता या पत्रकार इनके खिलाफ कोई भी खबर छाप दे तो उसकी हत्या कर दी जाती है, पुलिस उसे फोन करके धमकाती है. उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को अत्याचार सहना पड़ रहा है, ये काम बोल रहा है या कारनामे… उन्होंने कहा कि दलित,शोषित,वंचितों की सुरक्षा,सरकार की जिम्मेदारी होती है. देश में दलितों के प्रति उत्पीड़न की घटना का 20 फीसदी अकेले उत्तर प्रदेश में होता है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं उत्तर प्रदेश से सांसद बना और यहां पर मिली जीत से देश को स्थाई सरकार मिली और गरीब मां का बेटा पीएम बना. उन्होंने कहा कि यूपी ने मुझे गोद लिया है. यूपी मेरा माईबाप है. मैं माईबाप को नहीं छोड़ूगा. मैं भले ही गोद लिया हूं, लेकिन सूबे की चिंता है मुझे…..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




