सपा-कांग्रेस गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबे परिवारों का साथ है : शाह

पीलीभीत : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन और दोनों पार्टियों के युवा नेताओं की जुगलबंदी पर प्रहार करते हुए कहा कि अभी तक तो उत्तर प्रदेश की जनता एक से ही परेशान थी, अब दो हो गये हैं. शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि उन्होंने कहा कि […]
पीलीभीत : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन और दोनों पार्टियों के युवा नेताओं की जुगलबंदी पर प्रहार करते हुए कहा कि अभी तक तो उत्तर प्रदेश की जनता एक से ही परेशान थी, अब दो हो गये हैं. शाह ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तो शुरू से ही हार स्वीकार कर ली है. अगर उन्हें अपनी जीत का भरोसा होता तो कांग्रेस से हाथ क्यों मिलाते.
शाह ने मुख्यमंत्री अखिलेश से पूछा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ढाई वर्ष में उत्तर प्रदेश को ढाई लाख करोड की धनराशि भेजी, वह कहां चली गई. भाजपा की सरकार के बनते ही जनता के ऊपर हुए एक-एक अत्याचार का हिसाब लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




