यूपी चुनाव मैदान में भाजपा कहीं नहीं, हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे : अखिलेश यादव

मुजफ्फरनगर : जिले के खतौली में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के मैदान में भाजपा कहीं नहीं टिक रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा तो लड़ाई से बाहर है. उन्होंने सपा की जीत का दावा […]
मुजफ्फरनगर : जिले के खतौली में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के मैदान में भाजपा कहीं नहीं टिक रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा तो लड़ाई से बाहर है. उन्होंने सपा की जीत का दावा किया और कहा कि कांग्रेस के साथ आने से हम 300 के आंकड़े को पार कर जायेंगे.
मोदी सरकार से आम लोग नाराज और दुखी हैं. उन्होंने भाजपाइयों पर आरोप लगाया कि वे सबसे ज्यादा चालू हैं. अखिलेश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का काम हमने किया. हमने गरीबों और किसानों की मदद की और उनके लिए योजानाएं बनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










