बीजेपी पहले पुराने वायदे पूरा करके दिखायें : मायावती

Updated:
विज्ञापन
बीजेपी पहले पुराने वायदे पूरा करके दिखायें : मायावती

लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने आज भाजपा के घोषणापत्र पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किये गये वायदे अभी तक पूरे नहीं किये गये हैं. इस परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को यूपी विधानसभा के लिए घोषणा पत्र जारी करने का हक नहीं है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने आज भाजपा के घोषणापत्र पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किये गये वायदे अभी तक पूरे नहीं किये गये हैं. इस परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को यूपी विधानसभा के लिए घोषणा पत्र जारी करने का हक नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हवा -हवाई वादे किये हैं. जनता बीजेपी से बदला लेगी.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद अपराधिक छवि के है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर अपराधिक मुकदमा चल रहा है, ऐसे में वो कोई कैसे राज्य को अपराधमुक्त कर सकता है. बीजेपी की गलत नीतियों से जनता की परेशानी बढ़ी है. दलित वर्ग कभी भी बीजेपी के झांसे में नहीं आयेगी . ये लोग सत्ता में आते ही दलितों और ओबीसी समुदाय के आरक्षण को खत्म कर देंगे. यूपी में अल्पसंख्यक वर्ग का बुरा हाल है. उत्तर प्रदेश में 500 से ज्यादा दंगे मुसलिम समुदाय ने देखे हैं. मायावती ने कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना सोच -समझकर लिया गया है. नोटबंदी के परेशानियों को जनता भूलेगी नहीं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola