ePaper

उत्तर प्रदेश चुनाव में सक्रिय रहेंगी हेमा मालिनी, शूटिंग कैंसिल की

Updated at : 11 Jan 2017 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव में सक्रिय रहेंगी हेमा मालिनी, शूटिंग कैंसिल की

मथुरा : अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है. उनके स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में हेमा अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के […]

विज्ञापन

मथुरा : अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है.

उनके स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में हेमा अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी. उन्होंने साथ ही बताया कि वह उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं.
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल वर्ष 2014 में मथुरा से लोकसभा के लिए चुनी गयी थीं. शर्मा ने बताया कि पहले चरण में वह 13 और 14 जनवरी को जिले में किसानों और व्यापारियों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी.
उन्होंने साथ ही बताया कि मथुरा की सांसद 15 जनवरी को नई दिल्ली में भाजपा की संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी. देश के राजनैतिक भविष्य के लिहाज से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola