अफवाह ने यूपी में नमक का भाव पहुंचा दिया 200 रुपये किलो तक

नयी दिल्ली/लखनऊ : अफवाह से उत्तरपद्रेश व दिल्ली के कुछ इलाकों में नमक की कीमतें 200 रुपये किलो तक पहुंच गयी है. यह अफवाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश में प्रमुख रूप से फैली है. समाचार एजेंसी एएनआइ ने खबर दी है कि नमक की बाजार में कमी होने की अफवाह फैल गयी है. इससे लोग भयभीत हो […]
नयी दिल्ली/लखनऊ : अफवाह से उत्तरपद्रेश व दिल्ली के कुछ इलाकों में नमक की कीमतें 200 रुपये किलो तक पहुंच गयी है. यह अफवाह पश्चिमी उत्तरप्रदेश में प्रमुख रूप से फैली है. समाचार एजेंसी एएनआइ ने खबर दी है कि नमक की बाजार में कमी होने की अफवाह फैल गयी है. इससे लोग भयभीत हो गये हैं और अचानक बाजार में नमक की मांग बढ़ गयी, जिसका बेजा लाभ दुकानदारों ने 200 रुपये किलो तक नमक बेच कर उठाया.
पुराने नोट बंदी अभियान के बीच इस अफवाह ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है, जहां उन्हें सस्ते उत्पाद के लिए भी महंगी कीमत चुकानी पड़ रही है. ध्यान रहे की पूर्व में भी नमक की कमी की अफवाह फैली चुकी है.
Salt shortage rumours trigger panic buying sprees in Western UP; some stores selling salt at Rs200/Kg pic.twitter.com/j33Si0ii2V
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 11, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




