ePaper

महागठबंधन का प्रयास बताता है, सपा हार के लिए तैयार : मायावती

Updated at : 05 Nov 2016 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन का प्रयास बताता है, सपा हार के लिए तैयार : मायावती

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज सपा के रजत जयंती समारोह को हौवा करार देते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यात्रा करने से यूपी नहीं बदलेगा, जरूरत इस बात की थी कि सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देती. प्रदेश में लूट-खसोट मची है. लेकिन सरकार को चिंता […]

विज्ञापन

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज सपा के रजत जयंती समारोह को हौवा करार देते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यात्रा करने से यूपी नहीं बदलेगा, जरूरत इस बात की थी कि सरकार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देती. प्रदेश में लूट-खसोट मची है. लेकिन सरकार को चिंता नहीं वह आपसी झगड़े में व्यस्त है. परिवार में वर्चस्व की लड़ाई जारी है.

मायावती ने महागठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग सपा की मदद करेंगे वो भाजपा की मदद करेंगे, क्योंकि सपा और भाजपा दोनों साथी हैं,दोनों एक दूसरे से मिले हुए है.मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन का प्रयास यह बताता है कि सपा ने चुनाव से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है.

मोदी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव में किये वादों में एक तिहाई भी पूरा किया होता तो उसे आज नौटंकी करने की जरूरत नहीं पड़ती. उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं. एनडीटीवी पर बैन के बारे में चर्चा करते हुए मायावती ने कहा कि देश निरकुंशता की ओर बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola