सपा का जयंती समारोह, मुलायम और उनकी पार्टी का विदाई उत्सव : उमा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 1:17 PM

विज्ञापन

लखनऊ : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सपा के रजत जयंती समारोह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मुलायम सिंह यादव का विदाई समारोह है. भारती ने कहा कि यह मुलायम जी और उनकी पार्टी का प्रदेश से विदाई उत्सव है. इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा को जनता करारी […]

विज्ञापन

लखनऊ : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सपा के रजत जयंती समारोह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मुलायम सिंह यादव का विदाई समारोह है. भारती ने कहा कि यह मुलायम जी और उनकी पार्टी का प्रदेश से विदाई उत्सव है. इस बार के विधानसभा चुनाव में सपा को जनता करारी मात देगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी.

उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में प्रदेश में विकास नहीं हुआ और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बहुत बिगड़ी है. गौरतलब है कि आज समाजवादी पार्टी लखनऊ में अपना रजत जयंती समारोह मना रही है. इस समारोह में देश के प्रमुख समाजवादी नेता जुटे हैं और प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन की तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola