यूपी से भाजपा को खदेड़ देंगे : लालू यादव

लखनऊ :राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आये हैं और भाजपा को यहां से भगा देंगे. सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये लालू ने कहा, ‘‘हम यहां सपा को मजबूत करने आये हैं. हमने बिहार में भाजपा को भगा दिया. जैसे […]
लखनऊ :राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आये हैं और भाजपा को यहां से भगा देंगे. सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये लालू ने कहा, ‘‘हम यहां सपा को मजबूत करने आये हैं. हमने बिहार में भाजपा को भगा दिया. जैसे शहर से गीदड़ भगाया जाता है, हम उत्तर प्रदेश से भी भाजपा को भगा देंगे.”
समारोह में आये पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों. फिलहाल हम यहां सपा के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










