आजम खान के खिलाफ अदालत में याचिका

मउ : उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां द्वारा अंबेडकर की मूर्ति को लेकर की गयी टिप्पणी के विरोध में एक स्थानीय वकील ने उनके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है. अधिवक्ता जितेन्द्र गोयल ने कल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिंह की अदालत में याचिका दायर की. अदालत ने सुनवाई की तारीख सात […]
मउ : उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां द्वारा अंबेडकर की मूर्ति को लेकर की गयी टिप्पणी के विरोध में एक स्थानीय वकील ने उनके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है. अधिवक्ता जितेन्द्र गोयल ने कल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिंह की अदालत में याचिका दायर की. अदालत ने सुनवाई की तारीख सात नवंबर तय की है.
गोयल ने बताया कि छह सितंबर को एक राष्ट्रीय दैनिक मेें छपी खबर कहा गया था कि आजम ने अपने भाषण में कहा है कि अंबेडकर की मूर्ति जहां खड़ी होती है, वह जगह तो कब्जा होती है लेकिन जहां तक उनकी उंगली इशारा करती है, वहां तक की जमीन भी कब्जा हो जाती है. गोयल ने कहा कि इस खबर को पढ़कर वह आहत हुए और इसलिए अदालत में आजम के खिलाफ याचिका दायर की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




