ePaper

ISI एजेंट आसिफ को अदालत में पेश किया गया

Updated at : 30 Sep 2016 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ISI एजेंट आसिफ को अदालत में पेश किया गया

मेरठ : मेरठ जेल में बंद पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट आसिफ अली को पुलिस ने आज कड़ी सुरक्षा के बीच भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश किया. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच अक्तूबर की तारीख तय की है. पुलिस के अनुसार आईएसआई एजेंट आसिफ अली :52:पुत्र कासिम अली को एसटीएफ […]

विज्ञापन

मेरठ : मेरठ जेल में बंद पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट आसिफ अली को पुलिस ने आज कड़ी सुरक्षा के बीच भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश किया. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच अक्तूबर की तारीख तय की है. पुलिस के अनुसार आईएसआई एजेंट आसिफ अली :52:पुत्र कासिम अली को एसटीएफ की मदद से दो साल पहले मेरठ के सुभाष बाजार इलाके से गिरफ्तार किया गया था.

आसिफ अली के पास से पुलिस ने पासपोर्ट, कई बैंकों के एटीएम कार्ड, पाकिस्तानी बैंकों के क्रेडिट कार्ड समेत कई अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए थे. अगस्त 2014 में गिरफ्तार किए गए एजेंट आसिफ से की गई पूछताछ में पता चला था कि वह न केवल भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजता था बल्कि यहां आईएसआई के लिए काम कर रहे लोगों को पैसा भी उपलब्ध कराता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola