यूपी के मुरादाबाद में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 200 कांग्रेसियों पर मामला दर्ज

Published at :26 Sep 2016 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के मुरादाबाद में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 200 कांग्रेसियों पर मामला दर्ज

मुरादाबाद : मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक शहीद गौरव रैली के दौरान कथित तौर पर देश के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में जिला कांग्रेस समिति प्रमुख सहित 200 पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्टी जिला अध्यक्ष अरुण प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा इकाई […]

विज्ञापन

मुरादाबाद : मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक शहीद गौरव रैली के दौरान कथित तौर पर देश के खिलाफ नारेबाजी करने के मामले में जिला कांग्रेस समिति प्रमुख सहित 200 पार्टी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्टी जिला अध्यक्ष अरुण प्रकाश सिंह और अन्य नेताओं के नेतृत्व में ठाकुरद्वारा इकाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इलाके में काशीपुर मार्ग से एसडीएम कार्यालय तक ‘राष्ट्र एवं शहीद गौरव’ रैली का आयोजन किया था, इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गये जो एक संज्ञेय अपराध है और इसी कारण उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ठाकुरद्वारा के एसओ ध्रुव कुमार ने बताया कि स्थानीय अखबारों और एक स्थानीय चैनल के जरिए हमें यह पता चला कि रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. उन्होंने बताया कि कस्बा चौकी के थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने कल प्राथमिकी दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola