अखिलेश ने शिवपाल के करीबी चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल को हटाया, राहुल भटनागर नये सीएस बने

लखनऊ : आज अखिलेश यादव ने फिर एक चौंकाने वाला फैसला लिया और प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल को पद से हटा दिया. उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल भटनागर को प्रदेश का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है. दीपक सिंघल को जुलाई महीने में चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था. वे शिवपाल यादव के करीबी […]
लखनऊ : आज अखिलेश यादव ने फिर एक चौंकाने वाला फैसला लिया और प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दीपक सिंघल को पद से हटा दिया. उन्होंने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल भटनागर को प्रदेश का नया चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया है. दीपक सिंघल को जुलाई महीने में चीफ सेक्रेटरी बनाया गया था. वे शिवपाल यादव के करीबी माने जाते हैं. सूत्रों की मानें तो सिंघल की नियुक्ति शिवपाल की यादव की नाराजगी दूर करने के लिए की गयी थी, क्योंकि कौमी एकता दल के विलय को लेकर वे नाराज चल रहे थे. सिंघल 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
#FLASh: Deepak Singhal removed as UP chief secretary, senior IAS officer Rahul Bhatnagar appointed as new UP Chief Secy.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 13, 2016
Senior IAS officer Rahul Bhatnagar appointed as the new Uttar Pradesh Chief Secretary. pic.twitter.com/LF7lBt6psh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 13, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




