ePaper

बुलंदशहर में हाईवे पर गैंगरेप: 3 आरोपी गिरफ्तार, पूरा थाना सस्पेंड

Updated at : 01 Aug 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
बुलंदशहर में हाईवे पर गैंगरेप: 3 आरोपी गिरफ्तार, पूरा थाना सस्पेंड

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एनएच-91 के करीब 35 साल की मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से शुक्रवार रात हुए सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना कोतवाली देहात के पास हाईवे पर शुक्रवार देर रात उस वक्त हुई जब महिला का […]

विज्ञापन

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एनएच-91 के करीब 35 साल की मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से शुक्रवार रात हुए सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना कोतवाली देहात के पास हाईवे पर शुक्रवार देर रात उस वक्त हुई जब महिला का परिवार रिश्तेदार की तेरहवीं के लिए नोएडा से शाहजहांपुर जा रहा था. रास्ते में लोहे की रड रखकर अरराधियों ने घटना को अंजाम दिया. कार जब रड पर चढा तो ऐसा लगा मानों उसका एक्शल टूट गया है जिसके बाद उन्होंने कार सडक के किनारे खड़ा की. कार के रुकते ही झाड़ी से करीब दर्जन भी अपराधी निकले और लूट-पाट की साथ ही कार में मौजूद मां-बेटी से गैंगरेप किया. अब तक मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. परिवार ने इन अपरोधियों की पहचान कर ली है. सीएम अखिलेश यादव ने पूरा थाना सस्पेंड कर दिया है.

7 पुलिस अफसर निलंबित
मेरठ रेंज के डीआईजी ने मामले के संबंध में जानकारी दी कि तीन आरोपियों रहीसुद्दीन, शहवाज और जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी पहचान पीड़ित परिवार ने भी कर ली है. सामूहिक दुष्‍कर्म मामले में अब तक 7 पुलिस अफसरों को निलंबित किया जा चुका है. बुलंदशहर के डीएम एके सिंह ने पीडि़तों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की बात कही है. सीएम अखिलेश यादव ने बुलंदशहर एसएसपी को 24 घंटे के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेया दिया था.

क्या हुआ एनएच-91 पर

यह घटना बुलंदशहर की है जहां अपराधियों ने एनएच-91 पर एक परिवार को बंधक बना लिया और कार में मौजूद मां-बेटी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. कार से यह परिवार नोएडा से शाहजहांपुर जा रहा था. खबर है कि परिवार को अपराधियों ने कोतवाली देहात इलाके के पास रोक लिया और हथियारों के बल पर लूटपाट की.

क्या बताया पीडित ने

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एनएच-91 पर दोस्तपुर गांव के पास अपराधियों ने सड़क पर एक लोहे की रॉड को रख दिया था. जैसे ही कार उसपर चढी हमें लगा कि कार का एक्सेल टूट गया है, इसलिए हमने कार को सड़क किनारे रोक दिया. कार के रुकते ही झाड़ियों से करीब एक दर्जन हथियारबंद अपराधी बाहर निकल आए और परिवार को कार समेत हाईवे से करीब 50 मीटर दूर खेतों में ले गए. अपराधियों ने हमें बंधक बनाकर मौजूद कैश, लाखों रुपये का सामान और महिलाओं के जेवर लूट लिए साथ ही कार में बैठी महिलाओं से सामूहिक दुष्‍कर्म किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola