बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

Updated:
विज्ञापन
बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

नयी दिल्ली / लखनऊ : बसपा के बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है. मौर्य द्वारा सपा की तीखी आलोचना करने के बाद राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अब स्वामी प्रसाद समाजवादी पार्टी में नहीं जायेंगे. वहीं दूसरी ओर यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / लखनऊ : बसपा के बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है. मौर्य द्वारा सपा की तीखी आलोचना करने के बाद राजनीतिक पंडितों का मानना है कि अब स्वामी प्रसाद समाजवादी पार्टी में नहीं जायेंगे. वहीं दूसरी ओर यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार भाजपा नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं. मौर्य के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं. राजनीतिक सूत्रों की माने तो स्वामी प्रसाद मौर्य अभी दिल्ली में हैं और बहुत जल्द उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और ओम माथुर से होगी.

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि बागी स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में आने का प्रस्ताव भेजते हैं तो पार्टी उसपर विचार करेगी. कन्नौज एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची केशव ने सपा द्वारा कैराना भेजी गयी संतों की टीम ने जो रिपोर्ट सौंपी है उसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस रिपोर्ट से पार्टी इत्तेफाक नहीं रखती है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सूबे को सपा और बसपा मुक्त कराना है और बीजेपी ���ी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाना ही उनका लक्ष्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola