ePaper

मुख्तार के सपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने लगाया ब्रेक, पार्टी का हुआ विलय

Updated at : 21 Jun 2016 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्तार के सपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने लगाया ब्रेक, पार्टी का हुआ विलय

लखनऊ :उत्तरप्रदेश केचर्चित बाहुबली मुख्तार अंसारी कीपार्टी कौमीएकता दल का आज समाजवादी पार्टी मेंविलय हो गया है. मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी इस पार्टी के अध्यक्ष हैं और यूपी में इसके पास दो विधायक हैं. वहीं, मुख्तार अंसारी के शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्तार […]

विज्ञापन

लखनऊ :उत्तरप्रदेश केचर्चित बाहुबली मुख्तार अंसारी कीपार्टी कौमीएकता दल का आज समाजवादी पार्टी मेंविलय हो गया है. मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी इस पार्टी के अध्यक्ष हैं और यूपी में इसके पास दो विधायक हैं. वहीं, मुख्तार अंसारी के शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के नाम पर सहमत नहीं हैं.

माना जा रहा है कि अंसारी बंधुकीपार्टी का समाजवादी पार्टी मेंविलयकर अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और मजबूत करेंगे.

इस मौके पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने संबोधित किया. उन्होंने कहा है कि गांधीवादी, लोहियावादी और चौधरीचरण सिंह वादी जब ये सब मिल जायेंगे तो भ्रष्ट शक्तियों को कुरसी नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि अंसारी की सपा में वापसी घर वापसी की तरह है.

वहीं, अफजाल अंसारी ने कहा कि वह पहले भी सपा के साथ थे और अभी भी सपा के साथ हैं. अफजाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को धोखा दिया है और भाईचारा बिगाड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola