ePaper

आजम बोले, शादी करके मर्दानगी साबित करें योगी आदित्‍यनाथ

Updated at : 04 May 2016 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
आजम बोले, शादी करके मर्दानगी साबित करें योगी आदित्‍यनाथ

गोरखपुर : अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा मीडिया में बने रहने वाले उत्तरप्रदेश के मंत्री और सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है. आजम ने भाजपा सांसद योगी आदित्‍यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है. आजम में कहा, योगी आदित्‍यनाथ को पहले शादी करके अपनी मर्दानगी साबित […]

विज्ञापन

गोरखपुर : अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा मीडिया में बने रहने वाले उत्तरप्रदेश के मंत्री और सपा नेता आजम खान ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है. आजम ने भाजपा सांसद योगी आदित्‍यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है.

आजम में कहा, योगी आदित्‍यनाथ को पहले शादी करके अपनी मर्दानगी साबित करनी चाहिए. आजम ने कहा, योगी क्‍या जानें मोहब्‍बत की बात. वे पहले शादी करें और अपनी मर्दानगी साबित करें. आजम खान ने कहा, योगी को शादी करके पहले नश्‍ल बढ़ानी चाहिए फिर खुद मोहब्‍बत की बात समझ जाएंगे. आजम ने अपनी बात यहीं पर समाप्‍त नहीं कि उन्‍होंने आगे कहा, जो व्‍यक्ति शादी नहीं करता है वो कुंठित हो जाता है.

आजम के बयान के बाद आदित्‍यनाथ भी कहां चूप रहने वाले थे. उन्‍होंने ने भी आजम पर पलटवार किया और कहा, मैं यूपी सरकार से आग्रह करता हूं कि मंत्री आजम खान को पागलखाना भेज दे. उन्‍होंने कहा, कोई भी सही व्‍यक्ति इस तरह का बयान नहीं दे सकता. आजम पागल हो गये हैं इसलिए इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. इस विवाद में भाजपा सांसद साक्षी महाराज भी कुद पड़े और कहा, आजम खान से किस तरह की भाषा की उम्‍मीद की जा सकती है. आजम खान 2017 चुनाव में समाजवादी पार्टी को ले डूबेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola