गाड़ी की रेस में आगे निकलने पर सपा MLA के भाइयों ने की युवक की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2016 3:38 PM
गोण्डा : उत्तर प्रदेश के गोण्डा स्थित धानेपुर क्षेत्र में वाहन से आगे निकलने की होड को लेकर समाजवादी पार्टी :सपा: विधायक के भाइयों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने आज यहां बताया कि गत शनिवार की रात बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के […]
गोण्डा : उत्तर प्रदेश के गोण्डा स्थित धानेपुर क्षेत्र में वाहन से आगे निकलने की होड को लेकर समाजवादी पार्टी :सपा: विधायक के भाइयों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने आज यहां बताया कि गत शनिवार की रात बलरामपुर सदर से सपा विधायक जगराम पासवान के भाई अन्नू पासवान तथा पप्पू पासवान एक वैवाहिक समारोह में शिरकत करके वापस लौट रहे थे.
उन्होंने बताया कि रास्ते में किसी वाहन ने उनकी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की. इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. बात बढ़ने पर विधायक के भाइयों ने दूसरे पक्ष के जयराम यादव :40: को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में अन्नू, पप्पू तथा उनके साथी अंगद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










