पीएम मोदी ने सुनी पिता के इलाज के लिए बच्चों की गुहार, हुई कार्रवाई

Published at :02 Mar 2016 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने सुनी पिता के इलाज के लिए बच्चों की गुहार, हुई कार्रवाई

कानपुर : अपने बीमार पिता के इलाज के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दो मासूम बच्चों के एक पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई की और कानपुर के जिलाधिकारी को इलाज में मदद करने को कहा और बच्चों के बीमार पिता का इलाज तुरंत शुरू हो गया. स्कूली यूनिफार्म की सिलाई का काम […]

विज्ञापन

कानपुर : अपने बीमार पिता के इलाज के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दो मासूम बच्चों के एक पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई की और कानपुर के जिलाधिकारी को इलाज में मदद करने को कहा और बच्चों के बीमार पिता का इलाज तुरंत शुरू हो गया. स्कूली यूनिफार्म की सिलाई का काम करने वाले नौबस्ता के संजय गांधी नगर के 50 वर्षीय सरोज मिश्रा पिछले दो साल से अस्थमा से बुरी तरह पीड़ित हैं. बीमारी के चलते उनका काम बंद होने से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी तथा उनके बेटे सुशांत :13: व तनमय :8 साल : की पढ़ाई पर भी संकट आ गया. तब बच्चों ने 28 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर अपने पिता का इलाज कराने की बात कही.

इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय से मिश्रा का तुरंत इलाज कराने के लिये कानपुर के डीएम कौशल राज शर्मा को कहा गया. शर्मा ने बताया कि मिश्रा का इलाज कराने के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र आया तो उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सरोज का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिये. सीएमओ डा. रामायण प्रसाद यादव ने बताया कि जिला अस्पताल उर्सला में मिश्रा का पूरा जांच किया गया.जांच में पाया गया कि वह बुरी तरह से अस्थमा रोग से पीड़ित है. उन्हें विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया और जरूरी दवाएं दी गयीं. मिश्रा को एक हफ्ते बाद फिर अस्पताल बुलाया गया है. अगर दवाओं से उनकी तबीयत नहीं सुधरी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जायेगा. चेकअप, इलाज और दवाओं के लिए मिश्रा से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola