लड़की ने दूल्हे की हरकतें देखकर बारात को बैरंग लौटाया, शादी से इनकार

Updated:
विज्ञापन
लड़की ने दूल्हे की हरकतें देखकर बारात को बैरंग लौटाया, शादी से इनकार

कानपुर : शहर के कल्याणपुर इलाके में एक युवती ने शादी के मंडप में मानसिक रूप से विक्षिप्त दूल्हे को देखकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया और लड़के वाले बैरंग लौट गये. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल्याणपुर की आवास विकास कालोनी में एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा की शादी मोहल्ले के एक लड़के […]

विज्ञापन

कानपुर : शहर के कल्याणपुर इलाके में एक युवती ने शादी के मंडप में मानसिक रूप से विक्षिप्त दूल्हे को देखकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया और लड़के वाले बैरंग लौट गये. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कल्याणपुर की आवास विकास कालोनी में एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा की शादी मोहल्ले के एक लड़के कमल से तय हुई थी. बारात जब गेस्ट हाउस पहुंची तो लड़की की दोस्तों ने बताया कि दूल्हा कुछ अजीब तरह की हरकतें कर रहा है.

लड़की स्वंय गेस्ट हाउस पहुंची तो उसने जब लड़के को देखा तो उसे भी वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लगा क्योंकि वह अजीब गरीब हरकतें कर रहा था. लड़की ने अपने घर वालों से ऐसे लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया. लड़की के इनकार करने पर लड़के वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी. बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया. देर रात बारात बैरंग लौट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola