UP : 16 वर्षीय दलित लड़की के साथ बलात्कार, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : यहां के हैबतपुर गांव में दो व्यक्तियों ने एक किशोरी दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. एसएचओ शोएब खान ने बताया कि लड़की कल एक कार्यक्रम से लौट रही थी उसी समय आरोपी ने उसे अगवा कर लिया और एक खाली घर में ले गया जहां पर उसका सामूहिक बलात्कार […]
मुजफ्फरनगर : यहां के हैबतपुर गांव में दो व्यक्तियों ने एक किशोरी दलित लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया. एसएचओ शोएब खान ने बताया कि लड़की कल एक कार्यक्रम से लौट रही थी उसी समय आरोपी ने उसे अगवा कर लिया और एक खाली घर में ले गया जहां पर उसका सामूहिक बलात्कार किया गया. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दो आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने पवन कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. खान ने बताया कि नाबालिग को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है.
पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में जिले के चार व्यक्तियों ने कथित तौर पर 22 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने चार युवकों इमरान मुनव्वर, आफताब और सलमान के खिलाफ तितवी थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि बलात्कार की जांच के लिए लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि फरार लोगों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




