छात्रों को उकसा रहे हैं कांग्रेस व कम्युनिस्ट : गिरिराज

Updated at : 16 Feb 2016 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों को उकसा रहे हैं कांग्रेस व कम्युनिस्ट : गिरिराज

मथुरा : भाजपा नेता और केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कल यहां कहा कि जेएनयू मुद्दे पर कांग्रेस और कम्युनिस्ट छात्रों की गलतियों का बचाव कर उनको देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहे हैं. वह यहां ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. गिरिराजसिंह ने नौहझील […]

विज्ञापन

मथुरा : भाजपा नेता और केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कल यहां कहा कि जेएनयू मुद्दे पर कांग्रेस और कम्युनिस्ट छात्रों की गलतियों का बचाव कर उनको देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहे हैं. वह यहां ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

गिरिराजसिंह ने नौहझील कस्बे में कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और अन्य विपक्षी दल जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारेबाजी के मामले में न केवल छात्रों को देश के खिलाफ उकसा रहे हैं, बल्कि देश को अस्थिर करने का काम भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बहुमत होने का कांग्रेस और विपक्ष गलत फायदा उठा रहा है. वे यह नहीं समझ पा रहे कि उनकी इस प्रकार की हरकतों से और कुछ हो न हो, किंतु देश में अस्थिरता जरुर आएगी.

भाजपा नेता ने जेएनयू में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘इंडिया गो बैक’ जैसे नारे लगाने वाले छात्रों की कड़े शब्दों में निंदा की. मध्यम एवं लघु उद्योग मंत्री ने मोदी सरकार के कामकाज की पारदर्शिता और भ्रष्टाचार कम करने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भी भारत की मान-मर्यादा और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि किसानों का विकास मोदी सरकार की प्राथमिकता है. इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल एवं कई अन्य स्थानीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola