उत्तर प्रदेश में भाजपा का भविष्य अच्छा : गड़करी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2016 4:18 PM
लखनऊ : केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गड़करी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का भविष्य काफी अच्छा है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे कोई चिंता ना करें. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किये गये सवाल के जवाब में गड़करी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आपचिंता […]
लखनऊ : केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गड़करी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का भविष्य काफी अच्छा है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे कोई चिंता ना करें. उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किये गये सवाल के जवाब में गड़करी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आपचिंता ना करें. हमारा भविष्य काफी अच्छा है. गड़करी दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर आये थे. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात का जायजा लिया.
भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल को दो सीटें मिलीं. पंचायत चुनाव और कुछ नगर निगमों के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन हालांकि अच्छा नहीं रहा. गड़करी ने प्रदेश के अगले भाजपा अध्यक्ष के मुद्दे पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का नजरिया जाना. साथ ही इस बारे में चर्चा की कि क्या अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










