सर्राफा व्यवसायी की हत्या करके लाखों के जेवरात और नकदी लूटी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 2:51 PM
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान में घुसकर उसके मालिक की कथित तौर पर हत्या कर दी और लाखों रपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नवाबगंज इलाके के लावाना चौराहे पर कल […]
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान में घुसकर उसके मालिक की कथित तौर पर हत्या कर दी और लाखों रपये मूल्य के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नवाबगंज इलाके के लावाना चौराहे पर कल शाम दो मोटरसाइकिलों से आये सशस्त्र बदमाशों ने बाल जी सोनी :50: नामक सर्राफा व्यवसायी की दुकान में घुसकर लूटपाट की कोशिश की. इसका विरोध करने पर उन्होंने सोनी को गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि इस वारदात में सोनी की मौत हो गयी और बदमाश दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूटकर भाग गये. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. प्रतापगढ़ के व्यवसायियों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो. इलाके के लोगों में घटना को लेकर काफी चर्चा है. वहीं पुलिस मामले के हर पहलू पर गंभीरता से विचार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










