सीएम अखिलेश की पत्नी डिंपल ने भी सितारों संग किया डांस, हंगामा

इटावा / सैफई : उत्तर प्रदेश के इटावा का सैफई गांव अपने महोत्सव को लेकर चर्चा में बना रहता है. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के गांव में होने वाला महोत्सव एक बार फिर चर्चा में है. यहां सितारे जमीन पर उतरते हैं. महोत्सव में जुटे सितारे जहां डांस करते-करते मुलायम सिंह यादव […]
इटावा / सैफई : उत्तर प्रदेश के इटावा का सैफई गांव अपने महोत्सव को लेकर चर्चा में बना रहता है. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के गांव में होने वाला महोत्सव एक बार फिर चर्चा में है. यहां सितारे जमीन पर उतरते हैं. महोत्सव में जुटे सितारे जहां डांस करते-करते मुलायम सिंह यादव के पैरों में बैठ गये वहीं खबर यह भी है कि सितारों ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव को भी अपने साथ डांस करवाया.
महोत्सव में मुबंई के तकरीबन डेढ़ दर्जन मशहूर फिल्मी सितारों ने भाग लिया, जिसमें सैफ अली खान, करीना कपूर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह के साथ परिणीति चोपड़ा जैसे सितारे शामिल थे. सितारों से सजी इस महफिल में अर्जुन कपूर, नेहा शर्मा, रोशनी चोपड़ा और मीका सिंह के साथ अंकित तिवारी ने अपने आवाज के जादू से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं करिश्मा तन्ना के साथ सुनील ग्रोवर ने भी परफार्म किया.
सितारों की जमात इतनी थी कि उन्हें देखने के लिए भीड़ बढ़ती गयी और लोग बेकाबू हो गये. लोगों ने जमकर कुर्सियां चलाई और पथराव भी किया. गाड़ियों में तोड़फोड़ के अलावा पुलिसकर्मियों से हाथापाई भी हुई. पुलिस ने जमकर लाठी भांजी जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है. गौरतलब हो कि सैफई महोत्सव की आलोचना मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त भी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




