यूपी : नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य की हत्या के मैनपुरी में तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2016 4:43 PM
मैनपुरी : मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में कल देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार शाक्य की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि घटना उस समय घटी जब रविन्द्रकुमार शाक्त सब्जी खरीदने बाजार गये थे तभी विरोधी पक्ष […]
मैनपुरी : मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में कल देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार शाक्य की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि घटना उस समय घटी जब रविन्द्रकुमार शाक्त सब्जी खरीदने बाजार गये थे तभी विरोधी पक्ष के गंगाराम ने गोली मार दी.
सूत्रों ने बताया कि रविन्द्रकुमार को इलाज के लिये अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उनकी रास्ते मे ही मौत हो गयी. अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक स्वामीनाथ ने बताया कि घटना से नाराज मृतक के समर्थकों ने फायर बिग्रेड की गाडी को आग लगा दी। भीड को नियंत्रित करने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज किया तथा हवा में गोली चलाई.
पुलिस ने बताया कि गंगाराम शाक्य को गिरफ्तार कर लिया गया है. क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिये पुलिस एवं पीएसी तैनात कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










