मायावती बंगला आवंटन मामले में संपत्ति अधिकारी तलब
Updated at : 30 Oct 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बंगला आवंटन मामले में संपत्ति अधिकारी को 19 नवंबर को तलब किया है. न्यायमूर्ति सत्येन्द्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति आदित्य नाथ मित्तल की पीठ ने 28 अक्तूबर को ये आदेश जारी किया. एम एल यादव ने इस संबंध में 2013 […]
विज्ञापन
लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बंगला आवंटन मामले में संपत्ति अधिकारी को 19 नवंबर को तलब किया है.
न्यायमूर्ति सत्येन्द्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति आदित्य नाथ मित्तल की पीठ ने 28 अक्तूबर को ये आदेश जारी किया. एम एल यादव ने इस संबंध में 2013 में जनहित याचिका दायर की थी . याचिकाकर्ता ने मायावती के माल एवेन्यू स्थित बंगले के सभी रिकार्ड पेश करने का निर्देश दिये जाने का आग्रह किया था.
उन्होंने यह स्पष्ट किये जाने का भी आग्रह किया कि किस नियम के तहत ये बंगला कथित रुप से मायावती के नाम किया गया. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने का आदेश अदालत दे क्योंकि यह बंगला मायावती को अवैध रुप से दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




