हवालाबाज बताये जाने पर सोनिया ने मोदी से पूछा व्यापमं व ललितगेट पर क्यों हैं खामोश?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हवालेबाज बयान पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि वे राजस्थान और मध्य प्रदेश और गुजरात के बारे में चुप क्यों हैं. गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना नाम लिये सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को हवालेबाज कहा था. कांग्रेस […]
विज्ञापन
रायबरेली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हवालेबाज बयान पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि वे राजस्थान और मध्य प्रदेश और गुजरात के बारे में चुप क्यों हैं.
गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना नाम लिये सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को हवालेबाज कहा था. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का यह बयान इस बयान की प्रतिक्रिया के रूप में देख रही है.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज ही भोपाल के एक कार्यक्रम में मुख्य प्रतिपक्षी दल (कांग्रेस) की ओर इशारा करते हुए की गयी, इस टिप्पणी के बारे में पूछने पर कि काले धन पर सख्त कानून बनने से हवालाबाज परेशान हो गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने पलट कर कहा वे मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले और राजस्थान की मुख्यमंत्री के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं. मोदी ने सोनिया द्वारा उनपर हवाबाजी करने का आरोप लगाने के जवाब में भोपाल में आज कहा कि हवालेबाज आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं.
सोनिया गांधी ने इससे पूर्व अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन आज स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन कांग्रेसियों के घर भी गयीं, जिनके परिवारों में हाल के दिनों में कोई गमी आदि की घटना हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










