हिन्दुओं में जनसंख्या वृद्धि के लिए बजरंग दल ने चलाया अभियान
Updated at : 28 Aug 2015 9:54 PM (IST)
विज्ञापन

कानपुर: हिन्दुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर करते हुये बजरंग दल कानपुर ने आज शहर के कुछ हिस्सों में जन जागरण अभियान चलाया. संगठन ने हिन्दू समाज को आबादी बढाने के प्रति जागरुक कराने वाले पोस्टर लगाये गये तथा पर्चे भी बांटे. बजरंग दल की कानपुर इकाई द्वारा आज शहर के सनिगवां रोड स्थित […]
विज्ञापन
कानपुर: हिन्दुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर करते हुये बजरंग दल कानपुर ने आज शहर के कुछ हिस्सों में जन जागरण अभियान चलाया. संगठन ने हिन्दू समाज को आबादी बढाने के प्रति जागरुक कराने वाले पोस्टर लगाये गये तथा पर्चे भी बांटे.
बजरंग दल की कानपुर इकाई द्वारा आज शहर के सनिगवां रोड स्थित शास्त्रीनगर, भाभानगर आदि इलाकों में जन जागरण अभियान चलाया गया.पत्रकारों से बातचीत में बजरंग दल के संयोजक कुशलपाल सिंह ने बताया कि धर्म पर आधारित जनसंख्या के आंकडे सामने आने के बाद बजरंग दल ने हिन्दू समाज को जागरुक करने के लिये यह जन जागरण अभियान चलाया है.
उन्होंने कहा, यदि सरकार परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाती है तो वह सभी धर्मो के लिये चलायें. केवल हिन्दू समाज ही हम दो हमारे दो का फॉर्मूला क्यों माने जबकि अन्य धर्म के लोग इस फार्मूले को नही मान रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




