कानपुर के एक ही गांव में डेंगू के 27 मरीज

Updated:
विज्ञापन
कानपुर के एक ही गांव में डेंगू के 27 मरीज

कानपुर: ग्रामीण क्षेत्र घाटमपुर के बमौरा गांव में बुखार के रोगियों में से डेंगू के रोगियों की संख्या अब 27 पहुंच गयी है, जबकि सामान्य बुखार के अब केवल 30 रोगी भी अस्पताल में है. स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब गांव में हालात बहुत तेजी से सुधर रहे है और नये मरीज अस्पताल […]

विज्ञापन

कानपुर: ग्रामीण क्षेत्र घाटमपुर के बमौरा गांव में बुखार के रोगियों में से डेंगू के रोगियों की संख्या अब 27 पहुंच गयी है, जबकि सामान्य बुखार के अब केवल 30 रोगी भी अस्पताल में है. स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब गांव में हालात बहुत तेजी से सुधर रहे है और नये मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे है. अभी गांव में स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों की टीम तैनात रहेगी.

मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर पी सिंह यादव ने दावा किया कि बमौरा गांव में अब हालात में सुधार आ रहे है और कोई भी नया रोगी नहीं आया है. शहर के सरकारी अस्पतालों हैलट और उर्सला में डेंगू के 27 मरीज अब तक भर्ती हुये है, जबकि सामान्य बुखार के रोगी अब ठीक हो रहे है और एक एक करके अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है. अब सामान्य बुखार के केवल 30 मरीज अस्पतालों में भर्ती है, जो बहुत तेजी से ठीक हो रहे है.

उन्होंने बताया कि बाकी जो मामूली रोगी बुखार से पीडित है उनका इलाज गांव में ही डाक्टरों की टीम कर रही है. एक दर्जन डाक्टरों की टीम अभी भी गांव में कैम्प कर रही है और रोगियों का उपचार कर रही है. इसके अलावा दो एंबुलेंस भी गांव में तैनात है.

मलेरिया और नगर निगम की टीमें गांव में अभी भी सफाई कामों में लगी है और गांव में रोज मलेरिया की दवा का छिडकाव हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola