कोटा में सौ बच्चों से ज्यादा की मौत के बाद मायावती ने राजस्थान के सीएम को बर्खास्त करने की मांग की

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुये उन्हें पद से हटाये जाने की मांग की है. मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में 100 माताओं की कोख उजड़ने के मामले […]
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुये उन्हें पद से हटाये जाने की मांग की है. मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में 100 माताओं की कोख उजड़ने के मामले में कांग्रेस को केवल अपनी नाराजगी जताना ही काफी नहीं है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तुरंत हटा कर वहां अपने किसी सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बेहतर होगा नहीं तो और भी माओं की कोख उजड़ सकती है.
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत का कोटा मामले में अपनी कमियों को छिपाने के लिए गैर-जिम्मेदराना एवं असंवेदनशील रवैया अपनाना तथा अब राजनैतिक बयानबाजी करना, अति शर्मनाक और निन्दनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










