प्रियंका नकली गांधी है उन्हें अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोड़कर लिखना चाहिए : साध्वी निरंजन ज्योति
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नकली गांधी हैं उन्हें अपने नाम के साथ अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोड़कर लिखना चाहिए. यह टिप्पणी प्रियंका गांधी पर की है भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने. साध्वी ने प्रियंका के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें प्रियंका ने कहा था यूपी के सीएम योगी […]
विज्ञापन
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नकली गांधी हैं उन्हें अपने नाम के साथ अपने दादा फिरोज गांधी का नाम जोड़कर लिखना चाहिए. यह टिप्पणी प्रियंका गांधी पर की है भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने. साध्वी ने प्रियंका के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें प्रियंका ने कहा था यूपी के सीएम योगी ने भगवा धारण किया है. भगवा ���पका नहीं है, यह हिंदू धर्म का है, जिसमें हिंसा और रंज का कोई स्थान नहीं है.
प्रियंका गांधी गांधी बयान देकर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गयी. इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, प्रियंका गांधी भगवा रंग का अर्थ नहीं समझ सकतीं क्योंकि वह नकली गांधी हैं. उन्हें अपने नाम के आगे से गांधी हटा लेना चाहिए और अपना नाम फिरोज प्रियंका कर लेना चाहिए उनकी समस्या यह है कि योगी सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन ले रही है.
अगर प्रियंका दंगाइयों के पीछे हैं तो उन्हें सबके सामने आकर यह स्पष्ट कर देना चाहिए उन्हें अभी भगवा शब्द के बारे में और पढ़ना चाहिए. भगवा रंग ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है. निरंजन ज्योति ने प्रियंका से सवाल करते हुए यह भी कहा कि प्रियंका गांधी को यह बताना चाहिए कि जिन लोगों ने मासूमों को मारा और पुलिस पर पत्थर फेंके, उन्हें सजा दी जाए या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










