शादी के बाद नकदी, जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बदायूं (उप्र ) : बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है . नौ दिसम्बर को […]
विज्ञापन
बदायूं (उप्र ) : बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है . नौ दिसम्बर को प्रवीन की शादी आजमगढ़ की एक महिला से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि गुरूवार रात को दुल्हन ने खाना बनाया था और उसने उसी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाने के उपरांत घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए.
सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर घर से फरार थी. परिजनों का कहना है कि शादी में उनके चार लाख रुपये खर्च हुए थे. एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र में इस प्रकार का एक मामला सामने आया है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










