उन्नाव गैंगरेप: दादा-दादी की समाधि के पास आज दफनाया जाएगा पीड़िता का शव, गांव में गम और गुस्सा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2019 8:21 AM

विज्ञापन

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव की वो बेटी जिसे गुरुवार यानी 5 दिसंबर की सुबह मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया. जलाए जाने के 65 घंटे बाद जब रेप पीड़िता का शव उसके घर पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हुो उठा. वो करीब 40 घंटे तक जीवन से संघर्ष किया, लेकिन शुक्रवार रात 11 […]

विज्ञापन
उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव की वो बेटी जिसे गुरुवार यानी 5 दिसंबर की सुबह मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया. जलाए जाने के 65 घंटे बाद जब रेप पीड़िता का शव उसके घर पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हुो उठा. वो करीब 40 घंटे तक जीवन से संघर्ष किया, लेकिन शुक्रवार रात 11 बजकर 40 मिनट पर हार गई और मौत के मुंह में समा गई. थोड़ी देर में उन्नाव की बेटी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. पुलिस चाहती थी कि रात में ही अंतिम संस्कार हो जाए लेकिन परिवार नहीं माना. इससे पहले शनिवार शाम पीड़िता के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से उन्नाव लाया गया था. पीड़िता के साथ गैंगरेप के आरोपियों ने उसे गुरुवार सुबह जिंदा जलाने का प्रयास किया था, जिसके बाद 90 फीसदी तक झुलसी पीड़िता को पहले लखनऊ और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था.
शुक्रवार रात पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद देशभर में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए. उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद योगी सरकार ने शनिवार को उसके परिवार को बतौर मुआवजा 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया. साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को एक घर और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola