ePaper

प्रियंका ने लखनऊ में ढूंढा आशियाना, आने पर यहीं ठहरेंगी

Updated at : 07 Oct 2019 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका ने लखनऊ में ढूंढा आशियाना, आने पर यहीं ठहरेंगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन में नयी जान फूंकने की जुगत में लगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपना आशियाना तय कर लिया है. पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल के एक करीबी रिश्तेदार के गोखले मार्ग पर स्थित मकान को अपनी […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन में नयी जान फूंकने की जुगत में लगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में अपना आशियाना तय कर लिया है.

पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल के एक करीबी रिश्तेदार के गोखले मार्ग पर स्थित मकान को अपनी रिहाइश के तौर पर पसंद किया है और वह जब भी लखनऊ आयेंगी, तो इसी घर में ठहरेंगी.

यह घर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर है और अब यहां शीला कौल के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका जब पिछली दो अक्तूबर को गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ आयी थीं, तो हवाई अड्डे से सीधे उसी मकान में गयी थीं और वहां करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद पदयात्रा के लिए शहीद स्मारक पहुंची थीं.

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका को अपना ठिकाना मिल गया है और अब वह उत्तर प्रदेश को ज्यादा समय देंगी और यहां बार-बार आयेंगी.

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले गोमतीनगर में भी प्रियंका के लिए ऐसे मकान की तलाश की जा रही थी, जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त हो. प्रियंका को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा प्राप्त है.

पिछले लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनायी गयी प्रियंका को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी की दीर्घकालिक योजना के तहत ऐसा किया गया है.

राहुल ने कहा था कि प्रियंका को सिर्फ चार महीनों के लिए उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया है, बल्कि यह भविष्य की योजना है. हम भाजपा को न सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव में बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हराने के लिए आये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola