योगी मंत्रिमण्डल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

Updated at : 21 Aug 2019 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
योगी मंत्रिमण्डल का पहला विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमण्डल विस्तार के तहत बुधवार को 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी […]

विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमण्डल विस्तार के तहत बुधवार को 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गयी. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह कैबिनेट मंत्रियों, छह राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

स्वतंत्र प्रभारी के राज्यमंत्रियों महेन्द्र सिंह (ग्राम्य विकास), सुरेश राणा (गन्ना), भूपेन्द्र सिंह चौधरी (पंचायती राज) और अनिल राजभर (खाद्य प्रसंस्करण) को प्रोन्नति देते हुए कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी. वहीं, भोगांव से विधायक राम नरेश अग्निहोत्री तथा घाटमपुर से विधायक कमला रानी वरुण को सीधे कैबिनेट में जगह दी गयी है.

सूचना राज्यमंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी को भी प्रोन्नति दी गयी है. उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी. इसके अलावा कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवीन्द्र जायसवाल जैसे नये चेहरों को भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी.

इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनन्द स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजित सिंह पाल को राज्यमंत्री बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola