अनुच्छेद 370: सांसद हेमा मालिनी ने कहा- यह एक ऐतिहासिक फैसला, मोदी-शाह को बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2019 10:46 AM
मथुरा : जम्मू-कश्मीर में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने ऐतिहासिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं. हेमा मालिनी ने कहा कि देश की जनता ने जिस विश्वास […]
मथुरा : जम्मू-कश्मीर में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने ऐतिहासिक करार दिया है. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं.
हेमा मालिनी ने कहा कि देश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को जनादेश दिया था, उस पर खरा उतरने का काम केंद्र सरकार ने किया है. यह फैसला कश्मीर को तरक्की की राह पर ले जाएगा और देश में अमन-चैन स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा.
वहीं, मथुरा के विधायक एवं राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के उपबंधों को हटाकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने देशवासियों से किये अपने वादे को पूरा किया है. सच्चे अर्थों में यह एक देश, एक विधान और एक प्रधान की बात करने वाले हमारे प्रणेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










