पुलिस अधिकारी से सवाल कर यूपी की बेटी ने मचा दी है खलबली- शिकायत करने पर उन्नाव जैसा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2019 11:50 AM
बाराबंकी : उन्नाव रेप केस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की बेटी ने एक पुलिस अधिकारी से सवाल करके हड़कंप मचा दी है. दरअसल, बुधवार को एक पुलिस अधिकारी को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक छात्रा ने उनसे पूछा कि […]
बाराबंकी : उन्नाव रेप केस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की बेटी ने एक पुलिस अधिकारी से सवाल करके हड़कंप मचा दी है. दरअसल, बुधवार को एक पुलिस अधिकारी को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक छात्रा ने उनसे पूछा कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने उसका उन्नाव बलात्कार पीड़िता की तरह ‘एक्सीडेंट’ करवा दिया तो क्या होगा ?
बाराबंकी के आनंद भवन विद्यालय में आयोजित बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) आर एस गौतम छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सचेत करते हुए टोल फ्री नंबरों की जानकारी दे रहे थे. तभी एक छात्रा ने उनसे यह सवाल पूछ दिया.
छात्रा ने सवाल किया कि आपके कहने के मुताबिक अगर हमारे साथ कुछ गलत हुआ तो हम टोल फ्री नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी दें. लेकिन, हम जिसकी शिकायत कर रहे हैं अगर उसे इस बात का पता चल गया और उसने मेरा एक्सीडेंट करा दिया, तो क्या होगा ? आगे छात्रा ने कहा कि पुलिस मेरी कैसे मदद करेगी? क्या विरोध करने पर मुझे न्याय मिलेगा? क्योंकि उन्नाव में एक लड़की के साथ एक विधायक ने गलत काम किया और अब जब वह उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, तो उसका एक्सीडेंट करा दिया गया. जिससे अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.
हालांकि, छात्रा के सवाल का पुलिस अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. उन्होंने मजह यह कहा कि टोल फ्री नंबर पर फोन करने वाली हर शिकायतकर्ता की पूरी मदद की जाएगी. उल्लेखनीय है कि जिले में बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसके तहत कहीं रैलियां तो कहीं गोष्ठी का आयोजन कर छात्राओं को टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










