ePaper

आखिर अमेठी में हार कैसे गये कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, गुप्त रूप से हो रही है समीक्षा

Updated at : 01 Jun 2019 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
आखिर अमेठी में हार कैसे गये कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, गुप्त रूप से हो रही है समीक्षा

अमेठी: गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पराजय से जुड़े हर पहलू की समीक्षा शुरू हो गयी है. केंद्गीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों राहुल की हार की समीक्षा बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव सिंह ने शनिवार को बताया […]

विज्ञापन

अमेठी: गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ अमेठी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पराजय से जुड़े हर पहलू की समीक्षा शुरू हो गयी है. केंद्गीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों राहुल की हार की समीक्षा बेहद गोपनीय तरीके से की जा रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजीव सिंह ने शनिवार को बताया कि चुनाव परिणाम की समीक्षा गांव स्तर तक की जा रही है. इसके तहत ब्लाक तथा न्याय पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों के साथ जांच टीम की बैठकें हो रही है.

उन्होंने बताया कि सारी जांच गोपनीय तरीके से हो रही है और नामित लोगों के अलावा उन बैठकों में किसी और के दाखिल होने पर पाबंदी है. सिंह ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनैतिक कार्य देख रहे जुबैर खान तथा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा इस पूरी कवायद के लिये अमेठी मे डेरा डाले हुए हैं. किशोरी लाल अमेठी में राजीव गांधी और राहुल गांधी के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य कर चुके हैं.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में गत 23 मई को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 55120 मतों के अंतर से चुनाव हार गये थे. पीढ़ियों पुराने गढ़ में पार्टी अध्यक्ष के ही हार जाने के बाद से स्थानीय कांग्रेस इकाई में उथल-पुथल शुरू हो गयी थी. पार्टी जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने पद से इस्तीफा दे दिया था. वहीं, पार्टी के नेता धर्मेन्द्र शुक्ला ने राहुल को पत्र लिख कर उनके प्रतिनिधि चंद्र कांत दुबे को हार के लिए जिम्मेदार बताते हुए जांच की मांग की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola